TCS Q4 Preview: मार्च तिमाही में कंपनी की आमदनी 15.5% बढ़ने का अनुमान

चौथी तिमाही में TCS का मुनाफा तिमाही आधार पर 2.9% की बढ़त के साथ 10050 करोड़ रुपए पर आ सकता है जो पिछली तिमाही में 9769 करोड़ रुपए था

अपडेटेड Apr 11, 2022 पर 9:40 AM
Story continues below Advertisement
एबिट मार्जिन 25.03% से बढ़कर 25.1% पर आ सकती है। उम्मीद है कि चौथी तिमाही में कंपनी की डॉलर रेवेन्यू ग्रोथ 2.5% और कॉन्सटेंट करेंसी रेवेन्यू ग्रोथ ~3% रह सकती है

TCS Q4 Preview: आज से नतीजों के मौसम की शुरुआत हो रही है। आज यानी 11 अप्रैल को TCS के नतीजे आने वाले हैं। इसके बाद 13 अप्रैल को इंफोसिस और 18 अप्रैल को माइंडट्री के नतीजे आएंगे। IT सेक्टर से इस बार कैसी है उम्मीद और कैसे रह सकते हैं TCS के नतीजे आइए जानते हैं।

सबसे पहले IT सेक्टर के अनुमान पर नजर डालते हैं। तिमाही आधार पर IT में ठीक-ठाक ग्रोथ की उम्मीद है। वेतन बढ़ोतरी के चलते कंपनियों के मार्जिन पर असर पड़ सकता है। अनुमान है कि मार्च तिमाही में TCS की डॉलर में होने वाली आमदनी तिमाही आधार पर 2.5% बढ़ सकती है। इंफोसिस के डॉलर रेवेन्यू में तिमाही आधार पर 2.7% और Wipro के डॉलर रेवेन्यू में तिमाही आधार पर 3.2% की तेजी रह सकती है। वहीं HCL Tech के डॉलर रेवेन्यू में तिमाही आधार पर 1.3 % की बढ़त हो सकती है।

कैसे रह सकते हैं आज आने वाले TCS के नतीजे


अनुमान है कि वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में TCS की डॉलर में होने वाली कमाई तिमाही आधार पर 2.5% की बढ़त के साथ 66.8 करोड़ डॉलर पर आ सकती है जो पिछली तिमाही में 65.2 करोड़ डॉलर पर थी। वहीं, इस अवधि में कंपनी की रुपए में होने वाली आय तिमाही दर तिमाही आधार पर 3.1% की बढ़त के साथ 50390 करोड़ रुपए पर आ सकती है जो पिछली तिमाही में 48885 करोड़ रुपए पर रही थी।

सीधा सौदा - इन 20 स्टॉक्स में दिखेगा ऐक्शन जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

चौथी तिमाही में TCS का मुनाफा तिमाही आधार पर 2.9% की बढ़त के साथ 10050 करोड़ रुपए पर आ सकता है जो पिछली तिमाही में 9769 करोड़ रुपए था। कंपनी पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स का कहना है कि  मार्च तिमाही में TCS का कर बाद मुनाफा (Profit After Tax) 8% बढ़कर 10,000 करोड़ रुपए रह सकता है। वहीं कंपनी की कंसोलिडेटेड रेवेन्यू साल-दर-साल आधार पर 15.5% बढ़कर 50,500 करोड़ रुपए रह सकता है।

एबिट (EBIT) की बात करें तो मार्च तिमाही में यह  12237 करोड़ रुपए से बढ़कर 12640 करोड़ रुपए पर आ सकती है। जबकि एबिट मार्जिन 25.03% से बढ़कर 25.1% पर आ सकती है। उम्मीद है कि चौथी तिमाही में कंपनी की डॉलर रेवेन्यू ग्रोथ 2.5% और कॉन्सटेंट करेंसी रेवेन्यू ग्रोथ ~3% रह सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।