Ultratech Cement Q2 Result : सितंबर तिमाही में 69% बढ़ा मुनाफा, मांग और इन्फ्रॉस्ट्रक्चर पर सरकारी खर्च बढ़ने का असर

Ultratech Cement के मुनाफे में यह उछाल बढ़ती मांग और चुनाव से पहले इन्फ्रॉस्ट्रक्चर पर सरकारी खर्च में बढ़ोतरी के चलते देखने को मिला है। कंपनी का वॉल्यूम ग्रोथ मजबूत रहा और तिमाही के दौरान कीमतों में वृद्धि के बावजूद, फ्यूल और पावर कॉस्ट में कमी से इसकी आय को बढ़ावा मिला

अपडेटेड Oct 19, 2023 पर 3:29 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अल्ट्राटेक सीमेंट ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है।

Ultratech Cement Q2 Result : अल्ट्राटेक सीमेंट ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 68.8 फीसदी बढ़ा है और यह 1280 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 758.70 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी के मुनाफे में यह उछाल बढ़ती मांग और चुनाव से पहले इन्फ्रॉस्ट्रक्चर पर सरकारी खर्च में बढ़ोतरी के चलते देखने को मिला है। कंपनी का वॉल्यूम ग्रोथ मजबूत रहा और तिमाही के दौरान कीमतों में वृद्धि के बावजूद, फ्यूल और पावर कॉस्ट में कमी से इसकी आय को बढ़ावा मिला।

कैसे रहा कंपनी का प्रदर्शन

सीमेंट कंपनी ने सितंबर तिमाही में 16179.26 करोड़ रुपये की कुल आय दर्ज की, जो पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में उसकी कुल आय से 15.20 फीसदी अधिक है। Q2FY24 में ऑपरेशन से कंपनी का राजस्व 16,012.13 करोड़ हो गया, जो Q2FY23 में 13,892.69 करोड़ रुपये था। इसका मतलब है कि अल्ट्राटेक सीमेंट ने सालाना आधार पर ऑपरेशन से राजस्व में 15.20 फीसदी की वृद्धि दर्ज की। H1-FY24 में अल्ट्राटेक सीमेंट ने 2970.60 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो कि H-1-FY23 में 2340.72 करोड़ रुपये के नेट प्रॉफिट के मुकाबले 26.9 फीसदी अधिक है।


कंपनी का खर्च बढ़ा

इस अवधि में कंपनी के खर्चे भी बढ़े हैं। Q2FY24 में अल्ट्राटेक सीमेंट ने कुल 14,493.01 करोड़ रुपये खर्च किए, जो कि Q2FY23 में 12,934.27 करोड़ रुपये के कुल खर्च से 12.05 फीसदी अधिक है। अल्ट्राटेक सीमेंट ने बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसकी कुल कंप्रिहेंसिव इनकम 1,290.41 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में उसकी कुल कंप्रिहेंसिव इनकम 680.58 करोड़ रुपये थी। इसका मतलब है कि कंपनी की कुल कंप्रिहेंसिव इनकम सालाना आधार पर लगभग 90 फीसदी बढ़ी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।