Vodafone Idea Q1 Results: शुद्ध घाटा बढ़कर ₹7,840 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में 2.3% का मामूली इजाफा

Vodafone Idea Q1 Results: नकदी-संकट से जूझ रही टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) का मौजूदा वित्त वर्ष की जून तिमाही में कंसॉलिडेटेड शुद्ध घाटा बढ़कर 7,840 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 7,295.7 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया था

अपडेटेड Aug 14, 2023 पर 10:26 PM
Vodafone Idea की जून तिमाही में प्रति यूजर औसत कमाई (ARPU) बढ़कर 139 रुपये रही

Vodafone Idea Q1 Results: नकदी-संकट से जूझ रही टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) का मौजूदा वित्त वर्ष की जून तिमाही में कंसॉलिडेटेड शुद्ध घाटा बढ़कर 7,840 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 7,295.7 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया था। कंपनी का जून तिमाही में कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 2.3 फीसदी बढ़कर 10,655.5 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी वित्त वर्ष में 10,406.8 करोड़ रुपये रहा था।

Vodafone Idea की जून तिमाही में प्रति यूजर औसत कमाई (ARPU) बढ़कर 139 रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी वित्त वर्ष में 128 करोड़ रुपये था।

ऑपरेटिंग स्तर पर कंपनी का EBITDA मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 4% घटकर 4,157 करोड़ रुपये रहा जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 4,328.4 करोड़ रुपये रहा था। जून तिमाही में कंपनी का EBITDA मार्जिन 39 प्रतिशत रहा जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 41.6 प्रतिशत था। EBITDA का मतलब यहां अर्निंग बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन और एमॉर्टाइजेशन से है।


यह भी पढ़ें- Vedanta के शेयर 52-वीक के निचले स्तर पर, 1 महीने में 19% लुढ़के शेयर, क्या है वजह?

30 जून 2023 तक के आंकड़ों के मुताबिक, वोडाफोन आइडिया के पास 22.14 करोड़ ग्राहक है। कंपनी के 4G ग्राहकों की संख्या लगातार आठवीं तिमाही में बढ़ी है और जून तिमाही के अंत में यह आंकड़ा 12.29 करोड़ का था। हालांकि इके कुल सब्सक्राइबर की संख्या में गिरावट आई है और यह जून तिमाही में 22.14 करोड़ रहा, जो इसकी पिछली तिमाही में 22.59 करोड़ था।

वोडाफोन आइडिया ने सोमवार को शेयर बाजार का कारोबार बंद होने के बाद नतीजे जारी किए। कंपनी के शेयर एनएसई पर 0.62 फीसदी गिरकर 8.05 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 5.92 फीसदी की तेजी आई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।