Wipro Q4 Results: मार्च तिमाही में मुनाफा 26% बढ़ा, रेवेन्यू में 1% का इजाफा

Wipro Q4 Earnings: मार्च 2025 तिमाही के दौरान विप्रो के खर्च बढ़कर 18978.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गए, जो एक साल पहले 18978.8 करोड़ रुपये के थे। विप्रो का अप्रैल-जून 2025 में IT सर्विसेज कारोबार का रेवेन्यू 250.5 करोड़ डॉलर से लेकर 255.7 करोड़ डॉलर रहने का अनुमान है

अपडेटेड Apr 16, 2025 पर 4:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
तिमाही के दौरान Wipro का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 1.33 प्रतिशत बढ़कर 22504.2 करोड़ रुपये हो गया।

Wipro March Quarter Results: IT कंपनी विप्रो ने जनवरी-मार्च 2025 तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 1.33 प्रतिशत बढ़कर 22504.2 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 22208.3 करोड़ रुपये था। कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 25.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 3588.1 करोड़ रुपये रहा, जो मार्च 2024 तिमाही में 2858.2 करोड़ रुपये था।

कंपनी के इक्विटीहोल्डर्स के लिए मुनाफा 3569.6 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले के मुनाफे 2834.6 करोड़ रुपये से 25.9 प्रतिशत ज्यादा है। मार्च 2025 तिमाही के दौरान विप्रो के खर्च बढ़कर 18978.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गए, जो एक साल पहले 18978.8 करोड़ रुपये के थे।

जनवरी में घोषित डिविडेंड को ही माना जाएगा फाइनल डिविडेंड


कंपनी ने डिविडेंड को लेकर कहा है कि 17 जनवरी 2025 को घोषित किए गए 6 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड को ही वित्त वर्ष 2024-25 के लिए फाइनल डिविडेंड माना जाएगा। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 28 जनवरी 2025 थी। विप्रो का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2025 में आईटी सर्विसेज कारोबार का रेवेन्यू 250.5 करोड़ डॉलर से लेकर 255.7 करोड़ डॉलर रहने का अनुमान है।

IREDA Q4 Results: कंपनी के अच्छे नतीजे आये, मुनाफा 49% बढ़ा और रेवन्यू में 37% का हुआ इजाफा

Wipro शेयर हरे निशान में बंद

16 अप्रैल को विप्रो का शेयर बीएसई पर 1 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 247.50 रुपये पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 2.59 लाख करोड़ रुपये है। शेयर साल 2025 में अभी तक 17 प्रतिशत नीचे आया है। 3 महीनों में कीमत 14 प्रतिशत लुढ़की है। वहीं केवल एक सप्ताह में कीमत 4 प्रतिशत बढ़ी है। कंपनी में मार्च 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 72.73 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।