YES Bank Q3 Results: एनालिस्टों के अनुमान के उलट 77% बढ़ा बैंक का मुनाफा, 3 लाख करोड़ की हुई बैंलेस शीट

YES Bank Q3 Results: यस बैंक का रिजल्ट एनालिस्टों के अनुमानों से बेहतर रहा है

अपडेटेड Jan 22, 2022 पर 3:20 PM
Story continues below Advertisement
यस बैंक के शेयर शुक्रवार 21 जनवरी को 0.36% बढ़कर 13.85 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए

YES बैंक ने शनिवार को मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही यानी अक्टूबर-दिसंबर 2021 तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए। प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 77 फीसदी उछलकर 266 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 151 करोड़ रुपये था।

एनालिस्टों का मोटे तौर पर अनुमान था कि यस बैंक इस तिमाही में घाटे में रहेगी। ऐसे में यस बैंक के इस रिजल्ट को अनुमानों से बेहतर कहा जा सकता है।

यस बैंक की प्रोविजनिंग दिसंबर तिमाही में 82.1 फीसदी घटकर 375 करोड़ रुपये पर आ गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2,089 करोड़ रुपये था।


हालांकि बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में गिरावट दर्ज की गई। बैंक ने बताया की तीसरी तिमाही में उसका NII 31 फीसदी घटकर 1,764 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2,560 करोड़ रुपये था। यस बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) तीसरी तिमाही में 2.4 फीसदी रहा, जो सितंबर तिमाही में 2.2 फीसदी और पिछले साल के दिसंबर तिमाही में 3.4 फीसदी था।

यह भी पढ़ें: Intel बनाएगी धरती की सबसे बड़ी चिप फैक्ट्री, यहां करेगी 1,48,000 करोड़ रुपये का निवेश

YES बैंक का ग्रॉस-NPA रेशियो दिसंबर तिमाही में बेहतर होकर 14.7 फीसदी रहा, जो इसकी ठीक पिछले तिमाही में 15 फीसदी और पिछले वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 15,4 फीसदी थी।

बैंक की टोटल बैंलेंस शीट दिसंबर तिमाही में पहली बार 3 लाख करोड़ रुपये के पार गई। बैंक ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसकी कुल बैलेंस शीट 1,1 फीसदी बढ़कर 3,04,597 करोड़ रुपये की रही है, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2,60,062 करोड़ रुपये थी।

यस बैंक के शेयर शुक्रवार 21 जनवरी को NSE पर, 0.36 फीसदी बढ़कर 13.85 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए। पिछले एक साल में यस बैंक के शेयरों की कीमत 18.53 फीसदी टूटी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।