Get App

कूल पैड ने लॉन्च किया मेगा 2.5 डी स्मार्टफोन

कूल पैड ने अपना नया सेल्फी सेंट्रीक स्मार्टफोन कूल पैड मेगा 2.5डी को आज लॉन्च किया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 10, 2016 पर 7:06 PM
कूल पैड ने लॉन्च किया मेगा 2.5 डी स्मार्टफोन

स्मार्ट फोन बनाने वाली चाइनीज कंपनी कूल पैड ने अपना नया सेल्फी सेंट्रीक स्मार्टफोन कूल पैड मेगा 2.5डी को आज लॉन्च किया है। कूल पैड मेगा में कंपनी ने 5.5 इंच एचडी स्क्रीन के साथ साथ 3 जीबी रैम की स्पीड भी दी है। इसके अलावा 16 जीबी की इंटरनल मेमोरी और 32 जीबी के स्टोरेज की सुविधा भी इस स्मार्टफोन में दी गई है। फ्रंट कैमरा और रियर दोनों कैमेरा 8 मेगा पिक्सल सोनी सेंसर के साथ दिया गया है।

कूल पैड मेगा में 2500 मिली एम्पीयर की बैटरी दी गई है। इन तमाम फिचर्स के साथ यह एन्ड्रॉइड स्मार्टफोन सिर्फ 6999 रुपये में भारतीय बाज़ार में उतारा गया है। कूल पैड मेगा का रजिस्ट्रेशन आप सिर्फ और सिर्फ अमेजॉन वेबसाइट पर आज शाम 5 बजे से करवा सकते हैं। कंपनी को उम्मीद है की इस नए स्मार्टफोन की डिमांड भारी मात्रा में होगी और इस मांग को पहुंचने के लिए सारी तैयारियां हो चुकी हैं।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें