कॉरपोरेशन बैंक को 511 करोड़ रुपये का घाटा

तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में कॉरपोरेशन बैंक का ग्रॉस एनपीए 7.32 फीसदी से बढ़कर 9.98 फीसदी रहा है।

अपडेटेड May 18, 2016 पर 5:20 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में कॉरपोरेशन बैंक को 511 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में कॉरपोरेशन बैंक को 45 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में कॉरपोरेशन बैंक की ब्याज आय 11.1 फीसदी घटकर 990.6 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में कॉरपोरेशन बैंक की ब्याज आय 1113.9 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में कॉरपोरेशन बैंक का ग्रॉस एनपीए 7.32 फीसदी से बढ़कर 9.98 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में कॉरपोरेशन बैंक का नेट एनपीए 4.84 फीसदी से बढ़कर 6.53 फीसदी रहा है।

    रुपये में एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में कॉरपोरेशन बैंक का ग्रॉस एनपीए 10707 करोड़ रुपये से बढ़कर 14544 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में रुपये में कॉरपोरेशन बैंक का नेट एनपीए 6897 करोड़ रुपये से बढ़कर 9160 करोड़ रुपये रहा है।

    तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में कॉरपोरेशन बैंक की प्रोविजनिंग 1881 करोड़ रुपये से बढ़कर 1960 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की जनवरी-मार्च तिमाही में कॉरपोरेशन बैंक की प्रोविजनिंग 926 करोड़ रुपये रही थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।