Get App

क्रिसिलः मुनाफा 14.4% बढ़ा, आय 3.6% बढ़ी

तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में क्रिसिल का मुनाफा 69.81 करोड़ रुपये से बढ़कर 79.84 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 14, 2016 पर 8:33 PM
क्रिसिलः मुनाफा 14.4% बढ़ा, आय 3.6% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में क्रिसिल का मुनाफा 14.4 फीसदी बढ़कर 79.84 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में क्रिसिल का मुनाफा 69.81 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में क्रिसिल की आय 3.6 फीसदी बढ़कर 388.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में क्रिसिल की आय 375.1 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में क्रिसिल का एबिटडा 97.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 108 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में क्रिसिल का एबिटडा मार्जिन 26 फीसदी से बढ़कर 27.8 फीसदी हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें