क्रॉम्पटन ग्रीव्ज कंज्यूमर का मुनाफा 38% बढ़ा

पहली तिमाही में क्रॉम्पटन ग्रीव्ज कंज्यूमर का मुनाफा 38 फीसदी बढ़कर 91.9 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jul 29, 2016 पर 6:14 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में क्रॉम्पटन ग्रीव्ज कंज्यूमर का मुनाफा 38 फीसदी बढ़कर 91.9 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में क्रॉम्पटन ग्रीव्ज कंज्यूमर का मुनाफा 66.6 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में क्रॉम्पटन ग्रीव्ज कंज्यूमर की आय 11.9 फीसदी बढ़कर 1120.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में क्रॉम्पटन ग्रीव्ज कंज्यूमर की आय 1001.6 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में क्रॉम्पटन ग्रीव्ज कंज्यूमर का एबिटडा 127.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 154.9 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में क्रॉम्पटन ग्रीव्ज कंज्यूमर का एबिटडा मार्जिन 12.7 फीसदी से बढ़कर 13.8 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।