क्रॉम्प्टन ग्रीव्ज अपने ग्लोबल ऑटोमेशन कारोबार जेडआईवी को बेच सकती है। ये डील 754 करोड़ रुपये में होने की उम्मीद है जोकि सितंबर तक पूरी हो सकती है। जेडआईवी की आय 10 करोड़ यूरो की है। पिछले साल कंपनी के ऑटोमेशन कारोबार की आय 864 करोड़ रुपये थी जबकि एबिट 6.13 करोड़ रुपये रहा था। क्रॉम्प्टन ग्रीव्ज अपने घरेलू कारोबार पर फोकस करने के लिए नॉन कोर एसेट बेच रहा है।