Get App

डटसन ने उतारा रेडी गो का स्पोर्ट्स मॉडल

फेस्टिव सीजन के लिए डटसन ने रेडी गो का एक लिमिटेड एडिशन स्पोर्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 29, 2016 पर 4:01 PM
डटसन ने उतारा रेडी गो का स्पोर्ट्स मॉडल

फेस्टिव सीजन को कैश करने के लिए डटसन ने रेडी गो का एक लिमिटेड एडिशन स्पोर्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 3.5 लाख रुपये है। रेडी गो स्पोर्ट में रेडी गो की तरह 800सीसी का इंजन है। लेकिन इसमें कई कॉस्मैटिक बदलाव किए गये हैं जैसे कि बॉडी पर रेसिंग स्ट्रिप्स, व्हील कवर और रियर स्पॉइलर के साथ डैशबोर्ड के पैटर्न में बदलाव।

इसके अलावा रिमोट कीलेस एंट्री, ब्लूटूथ, रियर पार्किंग सेंसस और एलईडी डे टाइम लैंप्स भी दिए गए हैं। सेफ्टी के लिहाज से ड्राइवर साइड एयरबैग भी कंपनी इसमें दे रही है। लेकिन ये लिमिटेड एडिशन मॉडल है इसलिए आप इसे सिर्फ इस फेस्टिव सीजन तक ही खरीद पाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें