Get App

डीसीबी बैंक के मुनाफे में 31.4% की बढ़ोतरी

सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में डीसीबी बैंक का मुनाफा 36.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 48.5 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 14, 2016 पर 4:08 PM
डीसीबी बैंक के मुनाफे में 31.4% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में डीसीबी बैंक का मुनाफा 31.4 फीसदी बढ़कर 48.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में डीसीबी बैंक का मुनाफा 36.9 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में डीसीबी बैंक की ब्याज आय 26.9 फीसदी बढ़कर 190.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में डीसीबी बैंक की ब्याज आय 150 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में डीसीबी बैंक का नेट एनपीए 0.87 फीसदी से घटकर 0.84 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में डीसीबी बैंक का ग्रॉस एनपीए 1.72 फीसदी से बढ़कर 1.75 फीसदी रहा है।

रुपये में डीसीबी बैंक के एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में ग्रॉस एनपीए 231.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 255.4 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में डीसीबी बैंक का नेट एनपीए 115.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 120.9 करोड़ रुपये रहा है।

तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में डीसीबी बैंक की प्रोविजनिंग 20.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 26.5 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में बैंक की प्रोविजनिंग 21.7 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें