भारती इंफ्राटेल को खरीदने की रेस से ब्रुकफील्ड बाहर हो गया है। बातचीत का एक्सक्लूसिव पीरियड खत्म होने के बाद ब्रुकफील्ड ने डील से बाहर हुआ है। इसके बाद अब कंपनी में हिस्सा खरीदने की रेस में सिर्फ केकेआर इकलौती कंपनी रह गई है। आपको बता दें कि ब्रुकफील्ड ने भारती इंफ्राटेल में 51 फीसदी हिस्सा खरीदने के लिए सबसे ज्यादा बोली लगाई थी।
