कर्ज घटाने की कवायद, जेपी बेचेगा एक और एसेट

जेपी ग्रुप अपना कर्ज घटाने के मकसद से एक और एसेट बेचने पर विचार कर रहा है।

अपडेटेड Jul 19, 2016 पर 3:43 PM

जेपी ग्रुप अपना कर्ज घटाने के मकसद से एक और एसेट बेचने पर विचार कर रहा है। अब कंपनी ने जेएस डब्ल्यू एनर्जी से बातचीत शुरू की है। ये बातचीत जेपी पावरग्रिड में जेपी का हिस्सा खरीदने के लिए चल रही है।

माना जा रहा है कि बीना प्लांट की खरीद पूरी होने के बाद जेएसडब्ल्यू एनर्जी-जेपी ग्रुप के बीच नए करार पर दस्तखत हो सकते हैं। जेपी पावरग्रिड में जेपी की 74 फीसदी हिस्सेदारी है। जेपी पावरग्रिड की वैल्यू करीब 3500 करोड़ रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।