Get App

डेल्टा कॉर्प को 20 करोड़ रुपये का मुनाफा

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में डेल्टा कॉर्प की आय 34.7 फीसदी बढ़कर 108.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 02, 2016 पर 7:04 AM
डेल्टा कॉर्प को 20 करोड़ रुपये का मुनाफा

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में डेल्टा कॉर्प को 20 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में डेल्टा कॉर्प को 1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में डेल्टा कॉर्प की आय 34.7 फीसदी बढ़कर 108.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में डेल्टा कॉर्प की आय 80.7 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में डेल्टा कॉर्प का एबिटडा 22.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 41.6 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में डेल्टा कॉर्प का एबिटडा मार्जिन 27.6 फीसदी से बढ़कर 38.3 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें