Get App

देना बैंक को ₹44.3 करोड़ का घाटा

तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में देना बैंक का ग्रॉस एनपीए 11.88 फीसदी से बढ़कर 13.79 फीसदी रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 05, 2016 पर 2:16 PM
देना बैंक को ₹44.3 करोड़ का घाटा

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में देना बैंक को 44.3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में देना बैंक को 38.8 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में देना बैंक की ब्याज आय 2.2 फीसदी बढ़कर 671.5 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में देना बैंक की ब्याज आय 657 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में देना बैंक का ग्रॉस एनपीए 11.88 फीसदी से बढ़कर 13.79 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में देना बैंक का नेट एनपीए 7.65 फीसदी से बढ़कर 8.93 फीसदी रहा है। रुपये में देना बैंक के एनपीए पर गौर करें तो तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 9636.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 10824.5 करोड़ रुपये रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें