देना बैंक को 662 करोड़ रु का घाटा

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में देना बैंक का ग्रॉस एनपीए 6.84 फीसदी से बढ़कर 9.85 फीसदी रहा है।

अपडेटेड Feb 09, 2016 पर 2:15 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में देना बैंक को 662 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में देना बैंक को 76.6 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में देना बैंक की ब्याज आय 5.9 फीसदी घटकर 566.5 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में देना बैंक की ब्याज आय 602 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में देना बैंक का ग्रॉस एनपीए 6.84 फीसदी से बढ़कर 9.85 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में देना बैंक का नेट एनपीए 4.65 फीसदी से बढ़कर 6.68 फीसदी रहा है।

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में देना बैंक का 121.6 करोड़ रुपये का टैक्स राइट-बैक रहा है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में देना बैंक का टैक्स खर्च 2 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में देना बैंक की प्रोविजनिंग 283.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 967 करोड़ रुपये रही है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।