डीएचएफएल का मुनाफा 16.2% बढ़ा, आय 18.5% बढ़ी

पहली तिमाही में डीएचएफएल का मुनाफा 16.2 फीसदी बढ़कर 201 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jul 20, 2016 पर 4:17 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज दीवान हाउसिंग फाइनेंस यानी डीएचएफएल के नतीजे घोषित किए गए। कंपनी ने इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में मुनाफे और आय दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में डीएचएफएल का मुनाफा 16.2 फीसदी बढ़कर 201 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में डीएचएफएल का मुनाफा 173 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में डीएचएफएल की आय 18.5 फीसदी बढ़कर 1958 करोड़ रुपये हो गई है। जबकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में डीएचएफएल की आय 1652 करोड़ रुपये रही थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।