Get App

डीएचएफएलः मुनाफा 28.9% बढ़ा, आय 19.7% बढ़ी

तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में डीएचएफएल का नेट एनपीए 2.91 फीसदी से बढ़कर 3.05 फीसदी रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 17, 2016 पर 1:38 PM
डीएचएफएलः मुनाफा 28.9% बढ़ा, आय 19.7% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में डीएचएफएल का मुनाफा 28.9 फीसदी बढ़कर 232.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में डीएचएफएल का मुनाफा 180.4 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में डीएचएफएल की आय 19.7 फीसदी बढ़कर 2166.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में डीएचएफएल की आय 1810.7 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार जुलाई-सितंबर तिमाही में डीएचएफएल का ग्रॉस एनपीए 0.98 फीसदी से घटकर 0.96 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में डीएचएफएल का नेट एनपीए 2.91 फीसदी से बढ़कर 3.05 फीसदी रहा है। डीएचएफएल के बोर्ड ने प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए 6000 करोड़ रुपये के एनसीडी इश्यू को मंजूरी दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें