डीएचएफएल नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर बेचकर 4 हजार करोड़ जुटाएगी। एनसीडी की फेस वैल्यू 1000 रुपये की होगी। जिसपर घरेलू रिटेल और एचएनआई निवेशकों को 9.2 फीसदी का ब्याज मिलेगा। जबकि बाकी निवेशकों को 9.10 फीसदी ब्याज मिलेगा। कंपनी एनसीडी से जुटाए पैसे का इस्तेमाल मौजूदा लेंडिंग और फाइनेंस ऑपरेशन में करेगी। कंपनी निवेशकों को एनसीडी के रिटर्न महंगाई से जोड़ने का विकल्प भी देगी।
