डिश टीवीः मुनाफा 24.5% घटा, आय 5.7% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में डिश टीवी का मुनाफा 24.5 फीसदी घटकर 40.9 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jul 28, 2016 पर 4:04 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में डिश टीवी का मुनाफा 24.5 फीसदी घटकर 40.9 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में डिश टीवी का मुनाफा 54.2 करोड़ रुपये रहा था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में डिश टीवी की आय 5.7 फीसदी बढ़कर 778.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में डिश टीवी की आय 736.7 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में डिश टीवी का एबिटडा 235.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 264.7 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में डिश टीवी का एबिटडा मार्जिन 32 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी रहा है।

    सालाना आधार पर पहली तिमाही में डिश टीवी की सब्सिक्रिप्शन आय 6.7 फीसदी बढ़कर 728.2 करोड़ रुपये रही है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में डिश टीवी की औसतन प्रति ग्राहक बिना बदलाव के 174 रुपये रही है। पहली तिमाही में डिश टीवी ने 4.02 लाख ग्राहक जोड़े हैं, जबकि 3.6 लाख की उम्मीद थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।