सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक डिश टीवी वीडियोकॉन का डीटीएच कारोबार को खरीद सकती है। इस सौदे के लिए दोनों कंपनियों के बीच बातचीत जारी है। सूत्रों के मुताबिक वेल्यूशन को लेकर दोनों कंपनियों में बातचीत जारी है। अगर ये डील होती है तो करीब 1 करोड़ डॉलर के आसपास होने की उम्मीद है।
