रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ एनसीडी के जरिए 2500 करोड़ रुपये जुटाने वाली है। कंपनी 30 अगस्त को होने वाली बैठक में शेयर होल्डर्स से इस प्रस्ताव पर मंजूरी लेगी। एनसीडी से जुटाए पैसे का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने और वर्किंग कैपिटल की जरूरत को पूरा करने के लिए करेगी। कंपनी पर अभी 22000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज है। इसके अलावा डीएलएफ अपनी सब्सिडियरी डीसीसीडीएल में 40 फीसदी हिस्सेदारी बेचने पर भी विचार कर रही है। इस डील से कंपनी को 12000 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।