डीएलएफ अपने रेंटल कारोबार में हिस्सा बेचने वाली है। इस कारोबार को खरीदने की रेस में जीआईसी और ब्लैकस्टोन सबसे आगे हैं। इसके अलावा ब्रुकफील्ड भी दौड़ में शामिल है। रेंटल कारोबार का सौदा 10 हजार करोड़ रुपये के वैल्युएशन पर हो सकता है। हालांकि डीएलएफ ने इस खबर पर टिप्पणी से इंकार किया है।
