डॉ लाल पैथलैब्स का मुनाफा 30.7% बढ़ा

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में डॉ लाल पैथलैब्स का मुनाफा 30.7 फीसदी बढ़कर 37.5 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jul 29, 2016 पर 3:15 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में डॉ लाल पैथलैब्स का मुनाफा 30.7 फीसदी बढ़कर 37.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में डॉ लाल पैथलैब्स का मुनाफा 28.7 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में डॉ लाल पैथलैब्स की आय 17.8 फीसदी बढ़कर 215.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में डॉ लाल पैथलैब्स की आय 183.1 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में डॉ लाल पैथलैब्स का एबिटडा 47.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 58.3 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में डॉ लाल पैथलैब्स का एबिटडा मार्जिन 25.9 फीसदी से बढ़कर 27 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।