डॉ लाल पैथलैब्स का मुनाफा 8.5 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में डॉ लाल पैथलैब्स का मुनाफा 8.5 गुना बढ़कर 52.5 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Nov 03, 2016 पर 2:22 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में डॉ लाल पैथलैब्स का मुनाफा 8.5 गुना बढ़कर 52.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में डॉ लाल पैथलैब्स का मुनाफा 6.2 करोड़ रुपये रहा था। डॉ लाल पैथलैब्स ने वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में 16.6 करोड़ रुपये का एकमुश्त घाटा दिखाया था।

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में डॉ लाल पैथलैब्स की आय 21.6 फीसदी बढ़कर 262.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में डॉ लाल पैथलैब्स की आय 215.7 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में डॉ लाल पैथलैब्स का एबिटडा 36.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 79.8 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में डॉ लाल पैथलैब्स का एबिटडा मार्जिन 16.8 फीसदी से बढ़कर 30.4 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।