Get App

डुकाटी ने लॉन्च की एक्सडियावेल

हाई एंड स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में डुकाटी ने एक्स-डियावेल लॉन्च कर दी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 15, 2016 पर 5:20 PM
डुकाटी ने लॉन्च की एक्सडियावेल

हाई एंड स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में डुकाटी ने एक्स-डियावेल लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसके दो मॉडल उतारे हैं स्टैंडर्ड और एस वर्जन। ये बाइक उनके लिए है जो एक क्रूजर बाइक में हाईएंड मशीन के साथ स्पोर्ट्स बाइक की तरह रफ्तार चाहते हैं। क्योंकि इस बाइक में 1262 सीसी का इंजन लगा है जो 156 बीएचपी पावर देता है। इतना पावर बड़ी सेडान कारों में मिलता है। एक्स-डियावेल-स्टैंडर्ड की कीमत है 15 लाख 87 हजार और द एस वर्जन की कीमत 18 लाख 47 हजार रुपये है। कंपनी ने इनकी बुकिंग शुरू कर दी है। डुकाटी एक्स डियावेल का मुकाबला ट्रायम्फ रॉकेट थ्री और हार्ली डेविडसन वीरोड जैसी बाइक से है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें