अगर आप स्पोर्ट्स बाइक के शौकीन हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। डुकाटी ने भारत में स्क्रैंबलर रेंज की बाइक्स की कीमतें 90000 रुपये तक कम कर दी हैं। डुकाटी ने ये ऑफर अपने 90 साल पूरे होने पर दिया है। स्क्रैंबलर आइकॉन की कीमत अब 6.07 लाख रुपये होगी, जबकि स्क्रैंबलर क्लासिक के अलावा अर्बन एंड्यूरो और फुल थ्रॉट्ल की कीमत घटकर 7.28 लाख रुपये कर दी गई है। इन बाइक्स पर यस बैंक से फाइनेंस के अच्छे विकल्प भी दिए गए हैं। ये ऑफर 31 दिसंबर तक जारी रहेंगे।