Get App

ईक्लर्क्सः मुनाफा 1.3% बढ़ा, आय 2% घटी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में ईक्लर्क्स का मुनाफा 1.3 फीसदी बढ़कर 97.1 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 07, 2016 पर 3:16 PM
ईक्लर्क्सः मुनाफा 1.3% बढ़ा, आय 2% घटी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में ईक्लर्क्स का मुनाफा 1.3 फीसदी बढ़कर 97.1 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में ईक्लर्क्स का मुनाफा 95.9 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में ईक्लर्क्स की आय 2 फीसदी घटकर 333.5 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2017 की पहली में ईक्लर्क्स की आय 340.3 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में ईक्लर्क्स की डॉलर आय 2.6 फीसदी घटकर 4.89 करोड़ डॉलर रही है। वित्त वर्ष 2017 की पहली में ईक्लर्क्स की डॉलर आय 5.02 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में ईक्लर्क्स का एबिट 114 करोड़ रुपये के मुकाबले 114.1 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में ईक्लर्क्स का एबिट मार्जिन 33.5 फीसदी से बढ़कर 34.2 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें