मई महीने में आयशर मोटर्स के कमर्शियल वाहनों की बिक्री में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर मई में आयशर मोटर्स के कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 43 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस साल मई में आयशर मोटर्स ने कुल 5771 कमर्शियल वाहन बेचे हैं। पिछले साल मई में आयशर मोटर्स ने कुल 4035 कमर्शियल वाहन बेचे थे।
आयशर मोटर्स के रॉयल एनफील्ड की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सालाना आधार पर मई में आयशर मोटर्स के रॉयल एनफील्ड की बिक्री 37 फीसदी बढ़ी है। इस साल मई में आयशर मोटर्स ने रॉयल एनफील्ड की 48604 यूनिट बेची हैं। पिछले साल मई में आयशर मोटर्स ने रॉयल एनफील्ड की 35354 यूनिट बेची थी।
आयशर मोटर्स के एक्सपोर्ट में भी अच्छी बढ़ोतरी हुई है। सालाना आधार पर आयशर मोटर्स का एक्सपोर्ट 86 फीसदी बढ़ा है। इस साल मई में आयशर मोटर्स ने 1372 गाड़ियों का एक्सपोर्ट किया है। पिछले साल मई में आयशर मोटर्स ने 739 गाड़ियों का एक्सपोर्ट किया था।