आयशर मोटर्स की बिक्री 18.5% बढ़ी

जून महीने में आयशर मोटर्स के कमर्शियल वाहनों की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

अपडेटेड Jul 01, 2016 पर 2:37 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    जून महीने में आयशर मोटर्स के कमर्शियल वाहनों की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर जून में आयशर मोटर्स की बिक्री 18.5 फीसदी बढ़ी है। इस साल जून में आयशर मोटर्स ने कुल 4935 कमर्शियल वाहन बेचें हैं, जबकि पिछले साल जून में 4163 यूनिट बेचे थे। हालांकि इस साल मई महीने में आयशर मोटर्स ने 5771 कमर्शियल वाहन बेचे थे।

    आयशर मोटर्स के रॉयल एनफील्ड की बिक्री में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सालाना आधार पर रॉयल एनफील्ड की बिक्री 36 फीसदी बढ़ी है। इस साल जून में रॉयल एनफील्ड की बिक्री 50682 यूनिट रही है, जबकि पिछले साल जून में रॉयल एनफील्ड की बिक्री 37341 यूनिट रही थी। सालाना आधार पर रॉयल एनफील्ड का एक्सपोर्ट 744 यूनिट से 118 फीसदी बढ़कर 1622 यूनिट रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।