इंजीनियर्स इंडिया के मुनाफे में 3.6% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में इंजीनियर्स इंडिया का मुनाफा 3.6 फीसदी बढ़कर 62.1 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Feb 10, 2016 पर 5:24 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में इंजीनियर्स इंडिया का मुनाफा 3.6 फीसदी बढ़कर 62.1 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में इंजीनियर्स इंडिया का मुनाफा 60 करोड़ रुपये रहा था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में इंजीनियर्स इंडिया की आय 7.5 फीसदी घटकर 368.4 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में इंजीनियर्स इंडिया की आय 398 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इंजीनियर्स इंडिया का एबिटडा 46 करोड़ रुपये से घटकर 39 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इंजीनियर्स इंडिया का एबिटडा मार्जिन 11.5 फीसदी से घटकर 10.5 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।