एस्कॉर्ट्सः अक्टूबर में ट्रैक्टरों की बिक्री 53% बढ़ी

इस साल अक्टूबर में एस्कॉर्ट्स ने एक महीने में अब तक के सबसे ज्यादा ट्रैक्टर बेचने का रिकॉर्ड बनाया है।

अपडेटेड Nov 02, 2016 पर 12:36 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    अक्टूबर महीने में एस्कॉर्ट्स के ट्रैक्टरों की बिक्री में जबर्दस्त तेजी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर अक्टूबर में एस्कॉर्ट्स के ट्रैक्टरों की कुल बिक्री 53 फीसदी बढ़ी है। इस साल अक्टूबर में एस्कॉर्ट्स ने कुल 8970 ट्रैक्टर बेचे हैं। इस साल अक्टूबर में एस्कॉर्ट्स ने एक महीने में अब तक के सबसे ज्यादा ट्रैक्टर बेचने का रिकॉर्ड बनाया है। वहीं, पिछले साल अक्टूबर में एस्कॉर्ट्स ने कुल 5862 ट्रैक्टर बेचे थे।

    सालाना आधार पर अक्टूबर में घरेलू बाजार में एस्कॉर्ट्स के ट्रैक्टरों की बिक्री में 51.9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस साल अक्टूबर में घरेलू बाजार में एस्कॉर्ट्स ने 8859 ट्रैक्टर बेचे हैं। पिछले साल अक्टूबर में घरेलू बाजार में एस्कॉर्ट्स ने 5832 ट्रैक्टर बेचे थे।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।