अक्टूबर महीने में एस्कॉर्ट्स के ट्रैक्टरों की बिक्री में जबर्दस्त तेजी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर अक्टूबर में एस्कॉर्ट्स के ट्रैक्टरों की कुल बिक्री 53 फीसदी बढ़ी है। इस साल अक्टूबर में एस्कॉर्ट्स ने कुल 8970 ट्रैक्टर बेचे हैं। इस साल अक्टूबर में एस्कॉर्ट्स ने एक महीने में अब तक के सबसे ज्यादा ट्रैक्टर बेचने का रिकॉर्ड बनाया है। वहीं, पिछले साल अक्टूबर में एस्कॉर्ट्स ने कुल 5862 ट्रैक्टर बेचे थे।
