Get App

एस्कॉर्ट्सः मुनाफा 28.7% बढ़ा, आय 1.6% घटी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एस्कॉर्ट्स का मुनाफा 28.7 फीसदी बढ़कर 16.4 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 25, 2016 पर 2:44 PM
एस्कॉर्ट्सः मुनाफा 28.7% बढ़ा, आय 1.6% घटी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एस्कॉर्ट्स का मुनाफा 28.7 फीसदी बढ़कर 16.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एस्कॉर्ट्स का मुनाफा 12.8 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एस्कॉर्ट्स की आय 1.6 फीसदी घटकर 804.7 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एस्कॉर्ट्स की आय 817.7 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एस्कॉर्ट्स का एबिटडा 22 करोड़ रुपये से बढ़कर 38.8 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एस्कॉर्ट्स का एबिटडा मार्जिन 2.7 फीसदी से बढ़कर 4.8 फीसदी रहा है।

सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एस्कॉर्ट्स के ट्रैक्टर कारोबार का वॉल्यूम 7.1 फीसदी बढ़ा है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एस्कॉर्ट्स के एग्री मशीनरी कारोबार का एबिट बढ़कर 9.7 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें