एक्साइड इंडस्ट्रीज का मुनाफा 16.9% बढ़ा

दूसरी तिमाही में एक्साइड इंडस्ट्रीज का मुनाफा 16.9 फीसदी बढ़कर 181.3 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Oct 26, 2016 पर 5:09 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एक्साइड इंडस्ट्रीज का मुनाफा 16.9 फीसदी बढ़कर 181.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एक्साइड इंडस्ट्रीज का मुनाफा 155.1 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एक्साइड इंडस्ट्रीज की आय 10.6 फीसदी बढ़कर 2174.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एक्साइड इंडस्ट्रीज की आय 1965.4 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एक्साइड इंडस्ट्रीज का एबिटडा 255.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 292.8 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में एक्साइड इंडस्ट्रीज का एबिटडा मार्जिन 13 फीसदी से बढ़कर 13.5 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।