Get App

एक्साइड का मुनाफा 25.9% बढ़ा, आय 11.1% बढ़ी

पहली तिमाही में एक्साइड का मुनाफा 25.9 फीसदी बढ़कर 196.05 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 18, 2016 पर 7:41 PM
एक्साइड का मुनाफा 25.9% बढ़ा, आय 11.1% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एक्साइड का मुनाफा 25.9 फीसदी बढ़कर 196.05 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एक्साइड का मुनाफा 155.7 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एक्साइड की आय 11.1 फीसदी बढ़कर 2,011.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एक्साइड की आय 1,810.6 करोड़ रुपये रही थी।

सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एक्साइड का एबिटडा 265.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 315 करोड़ रुपये रहा है। साल दर साल आधार पर पहली तिमाही में एक्साइड का एबिटडा मार्जिन 14.7 फीसदी से बढ़कर 15.7 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें