टिकट कैंसिल कराना महंगा, स्पाइसजेट ने चार्ज बढ़ाए

इंडिगो के बाद अब स्पाइसजेट ने भी टिकट कैंसिलेशन चार्ज बढ़ा दिया है।

अपडेटेड Apr 09, 2016 पर 2:55 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    हवाई जहाज का टिकट कैंसिल कराना अब और महंगा हो गया है। इंडिगो के बाद अब स्पाइसजेट ने भी टिकट कैंसिलेशन चार्ज बढ़ा दिया है। स्पाइसजेट ने कैंसिलेशन चार्ज में 350 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। घरेलू यात्रा के लिए कैंसिलेशन चार्ज 2250 रुपये है जबकि विदेश यात्रा की टिकट कैंसिल कराने पर आपको 2500 रुपये देने होंगे। ये बदलाव 7 अप्रैल से ही लागू हो गए हैं।

    आपको बता दें कि सिविल एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए ने कैंसिलेशन चार्ज पर कंपनियों से सफाई मांगी है। वहीं हवाई यात्रियों के संगठन एपीएआई ने कंपिटीशन कमीशन में इस मामले में एयरलाइंस के बीच साठगांठ की जांच करने की मांग की है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।