फेसबुक इंडिया की एमडी कृतिगा रेड्डी ने पद छोड़ा

फेसबुक इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर कीर्तिगा रेड्डी ने अपना पद छोड़ दिया है।

अपडेटेड Feb 13, 2016 पर 2:00 PM

फेसबुक इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर कीर्तिगा रेड्डी ने अपना पद छोड़ दिया है और अब वो 6 से 12 महीनों में वापस अमेरिका जाने वाली हैं। कीर्तिगा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। पोस्ट में कीर्तिगा ने अपनी भविष्य की योजनाओं का भी जिक्र किया है।

कीर्तिगा ने लिखा है कि उन्होंने अमेरिका में फेसबुक हेडक्वॉटर्स में अपने लिए नए मौके तलाशना शुरू भी कर दिया है। उन्होंने आखिर में लिखा है कि वो भाग्यशाली हैं कि उन्हें 2 देश मिले जिसे वो अपना घर कह सकती हैं।

कीर्तिगा का इस्तीफा इसलिए भी काफी महत्व रखता है क्योंकि टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई ने सोमवार को ही फेसबुक की फ्लैगशिप फ्री बेसिक्स स्कीम पर रोक लगा दी थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।