जेट एयरवेज की फ्लाइट में बम की झूठी सूचना

बम रखे होने की फोन कॉल झूठी साबित हुई और पांचों विमानों में से किसी में कोई बम नहीं मिला।

अपडेटेड Mar 23, 2016 पर 10:49 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    ब्रसेल्स में आतंकवादी हमलों के कुछ घंटों बाद ही भारत में जेट एयरवेज की 5 फ्लाइटों में बम की आशंका ने हलचल मचा दी। जेट एयरवेज के गुड़गांव कॉल सेंटर में एक फोन आया, जिसमें दावा किया गया था कि पांच विमानों में बम रखे हैं। जिस समय ये फोन कॉल जेट के पास आई, उस वक्त 4 विमान हवा में उड़ान भर रहे थे और पांचवा विमान चेन्नई से उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। हालांकि ये फोन कॉल झूठी साबित हुई और पांचों विमानों में से किसी में कोई बम नहीं मिला।

    हवा में उड़ान भर रहे चार जेट विमान देहरादून, नागपुर, चंडीगढ़ और गोरखपुर में सुरक्षित उतर गए। जांच से पता चला है कि झूठी फोन कॉल चंडीगढ़ से की गई थी। दिल्ली में जेट एयरवेज के पांच विमानों में बम की सूचना के बाद एक प्लेन से यात्रियों को उतारकर सुरक्षा जांच की गई और उसमें कुछ नहीं मिला।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।