वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में फेडरल बैंक का मुनाफा 18.3 फीसदी बढ़कर 167 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में फेडरल बैंक का मुनाफा 141 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में फेडरल बैंक का मुनाफा 18.3 फीसदी बढ़कर 167 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में फेडरल बैंक का मुनाफा 141 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में फेडरल बैंक की ब्याज आय 14.4 फीसदी बढ़कर 692.7 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में फेडरल बैंक की ब्याज आय 605.2 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही आधार पर पहली तिमाही में फेडरल बैंक का ग्रॉस एनपीए 2.84 फीसदी से बढ़कर 2.92 फीसदी हो गया है। वहीं तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में फेडरल बैंक का नेट एनपीए 1.64 फीसदी से बढ़कर 1.68 फीसदी हो गया है।
तिमाही आधार पर पहली तिमाही में फेडरल बैंक का ग्रॉस एनपीए 1668 करोड़ रुपये से बढ़कर 1747 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में फेडरल बैंक का नेट एनपीए 950 करोड़ रुपये से बढ़कर 994.5 करोड़ रुपये हो गया है।
तिमाही आधार पर पहली तिमाही में फेडरल बैंक की प्रॉविजनिंग 388.6 करोड़ रुपये से घटकर 168.5 करोड़ रुपये रही है। जबकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में फेडरल बैंक की प्रॉविजनिंग 153.1 करोड़ रुपये रही थी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।