Get App

फेडरल बैंक के मुनाफे में 24.7% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में फेडरल बैंक का मुनाफा 24.7 फीसदी बढ़कर 201.2 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 25, 2016 पर 1:55 PM
फेडरल बैंक के मुनाफे में 24.7% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में फेडरल बैंक का मुनाफा 24.7 फीसदी बढ़कर 201.2 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में फेडरल बैंक का मुनाफा 161.3 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में फेडरल बैंक की ब्याज आय 18.9 फीसदी बढ़कर 726.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में फेडरल बैंक की ब्याज आय 610.7 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में फेडरल बैंक का ग्रॉस एनपीए 2.92 फीसदी से घटकर 2.78 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में फेडरल बैंक का नेट एनपीए 1.68 फीसदी से घटकर 1.61 फीसदी रहा है।

रुपये में एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में फेडरल बैंक का ग्रॉस एनपीए 1747.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 1819.7 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में फेडरल बैंक का नेट एनपीए 994.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 1039.7 करोड़ रुपये रहा है।

तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में फेडरल बैंक की प्रोविजनिंग 168.5 करोड़ रुपये के मुकाबले 168.4 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में बैंक की प्रोविजनिंग 87.3 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें