एयरलाइंस में डिस्काउंट की होड़ तो पुरानी बात है पर इस बार लड़ाई नाम की है। जी हां नेस वाडिया की कंपनी गोएयर, इंडिगो एयरलाइंस के खिलाफ महज इसलिए कोर्ट चली गई क्योंकि इंडिगो की वेबसाइट के नाम के आगे, अंग्रेजी के शब्द जी ओ यानि गो शब्द का इस्तेमाल किया गया है। कोर्ट ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि गूगल का नाम भी जी ओ से शुरू होता है तो क्या उसपर भी केस किया जाए। मामले पर बॉम्बे हाइकोर्ट ने इंडिगो से जनवरी 2017 तक जवाब मांगा है।
