फर्स्टसोर्स के मुनाफे में 19.4% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में फर्स्टसोर्स का मुनाफा 19.4 फीसदी बढ़कर 80 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड May 12, 2016 पर 3:02 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में फर्स्टसोर्स का मुनाफा 19.4 फीसदी बढ़कर 80 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में फर्स्टसोर्स का मुनाफा 67 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में फर्स्टसोर्स की आय 6.7 फीसदी बढ़कर 873 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में फर्स्टसोर्स की आय 818 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में फर्स्टसोर्स का एबिट मार्जिन 10.3 फीसदी से बढ़कर 11.6 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में फर्स्टसोर्स का एबिट 85 करोड़ रुपये से बढ़कर 102 करोड़ रुपये रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।