फ्लिपकार्ट के सीएफओ संजय बवेजा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। संजय बवेजा पिछले साल नवंबर में टाटा कम्युनिकेशन से फ्लिपकार्ट आए थे। फेस्टिव सीजन में ये खबर कंपनी के लिए चिंता की बात हो सकती है। इसी साल कंपनी के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर पुनीत सोनी, कॉमर्स हेड मुकेश बंसल और चीफ बिजनेस ऑफिसर अंकित नागौरी भी अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं।