Get App

फ्लिपकार्ट कर सकती है कर्मचारियों की छंटनी!

भारत की सबसे बड़ी ऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट अपने एक हजार कंर्मचारियों को निकाल सकती है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 29, 2016 पर 4:39 PM
फ्लिपकार्ट कर सकती है कर्मचारियों की छंटनी!

भारत की सबसे बड़ी ऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट अपने एक हजार कंर्मचारियों को निकाल सकती है। कंपनी ने ऐसे कर्मचारियों की सूची बनाई है जिनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। सूत्रों के मुताबिक ऐसे कर्मचारियों से इस्तीफा देने या कम वेतन में काम करने को कहा गया है।

कंपनी अपने खर्च कम करने के साथ ग्रोथ जारी रखना चाहती है ऐसे में यह फैसला लिया गया है। फिलहाल फ्लिपकार्ट में करीब 30 हजार कर्मचारी हैं। वहीं फिल्पकार्ट का कहना है कि यह टॉप परफॉर्म लोगों को रिवॉर्ड देने और उन्हें ग्रोथ देने की एक प्रक्रिया है और यह प्रक्रिया बेहद पारदर्शी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें