सुमित इंडस्ट्रीज पीईटी चिप्स, पॉलिएस्टर यार्न और पॉलीप्रोपिलीन यार्न बनाने के कारोबार में है। कंपनी के आय में एक्सपोर्ट का योगदान 10 फीसदी है। जून तिमाही में सुमित इंडस्ट्रीज के नतीजे शानदार रहे हैं। वित्त वर्ष 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में सुमित इंडस्ट्रीज की आय 35 फीसदी बढ़कर 369 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की अप्रैल-जून तिमाही में सुमित इंडस्ट्रीज की आय 273.9 करोड़ रुपये रही थी।
वित्त वर्ष 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में सुमित इंडस्ट्रीज का मुनाफा 74 फीसदी बढ़कर 8.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की अप्रैल-जून तिमाही में सुमित इंडस्ट्रीज का मुनाफा 4.77 करोड़ रुपये रहा था।
सालाना आधार पर जून तिमाही में सुमित इंडस्ट्रीज का एबिटा 21.5 करोड़ से बढ़कर 26 करोड़ रुपये रहा है। साल दर साल आधार पर जून तिमाही में सुमित इंडस्ट्रीज का एबिटा मार्जिन 7.9 फीसदी से घटकर 7 फीसदी रहा है।
सुमीत इंडस्ट्रीज के नतीजों पर बात करते हुए कंपनी के चेयरमैन शंकर लाल सोमानी ने कहा कि कंपनी के आय में एक्सपोर्ट का योगदान 10 फीसदी है। फिलहाल डिमांड में कमजोरी बनी हुई है। कंपनी लागातार अपनी पावर कॉस्ट कम करने की कोशिश कर रही है। पावर कॉस्ट कम करने की कोशिशों का फायदा कंपनी के नतीजों में भी देखने को मिला है।