मुंबई में 80 फीसदी लोग काली-पीली टैक्सी या ऑटो की बजाय ओला-उबर में चलना पसंद करते हैं। चौंकाने वाले ये आंकड़ा मुंबई ग्राहक पंचायत नाम के एनजीओ के ऑनलाइन सर्वे में सामने आया है। सर्वे के मुताबिक 94 फीसदी लोगों को लगता है काली-पीली टैक्सी या ऑटो वाले परेशान करते हैं।
इस वोटिंग में हिस्सा लेने वाले 76 हजार लोगों मे से 67 फीसदी को लगता है कि ओला-उबर के ड्राइवर भी अच्छे हैं। हालांकि 65 फीसदी लोगों ने माना है कि सर्ज प्राइसिंग नहीं होनी चाहिए। ये सर्वे 27 से 31 अगस्त के बीच कराया गया था। एनजीओ की ओर से सर्वे की कॉपी राज्य और केंद्र सरकार को भी भेजी जाएगी।