अब फोर्ड इकोस्पोर्ट हुईं रीकॉल, 48700 गाड़ियों में खराबी

फोर्ड ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी इकोस्पोर्ट को रिकॉल किया है। कंपनी ने कुल 48700 इकोस्पोर्ट रीकॉल की हैं।

अपडेटेड May 21, 2016 पर 1:35 PM

फोर्ड ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी इकोस्पोर्ट को रिकॉल किया है। कंपनी ने कुल 48700 इकोस्पोर्ट रीकॉल की हैं। इनमें अप्रैल 2013 से जून 2014 के बीच बनी 48700 गाड़ियों की फ्यूल और ब्रेक लाइन में खराबी की आशंका है। कुछ गाड़ियों में पिछली सीट के बैक रेस्ट में भी गड़बड़ी है। फोर्ड इंडिया सभी इकोस्पोर्ट ग्राहकों को सूचना दे रही है। उनकी गाड़ियों की रिपेयरिंग भी फ्री की जाएगी।

पिछले साल दिसंबर में भी फोर्ड ने 16500 कारें रीकॉल की थी। इन गाड़ियों में रियल ट्विस्ट बीम बोल्ट में खराबी थी। इधर गुरुवार को ही मारुति सुजुकी ने भी अपनी एस-क्रॉस मॉडल की 20500 गाड़ियां रीकॉल की हैं। इन गाड़ियों के ब्रेक में खराबी पाई गई थी। आपको बता दें की 2012 से सियाम के वॉलंटरी रीकॉल की अनुमति के बाद अब तक देश में 18 लाख से ज्यादा गाड़ियां रीकॉल की जा चुकी हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।