फोर्टिस हेल्थकेयर जल्द ही एसआरएल डायग्नोस्टिक को अलग कंपनी के रूप में डीमर्ज कर सकता है। ये फैसला अगले 2 से 3 हफ्तों के भीतर लिया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक डीमर्जर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एसआरएल डायग्नोस्टिक को अलग से लिस्ट कराया जाएगा। इसके बाद फोर्टिस के शेयरधारकों को एसआरएल डायग्नोस्टिक के शेयर भी दिए जाएंगे। एसआरएल डायग्नोस्टिक की वैल्यूएशन करीब 6 हजार करोड़ रुपये है। फिलहाल कंपनी डीमर्जर प्रपोजल के वैल्युएशन और प्लान पर काम कर रही है।
